शाहजहांपुर, मई 15 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 10 मई को कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला फुसलाकर भाग ले गयाहै। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी सत्येंद्र पुत्र मातादीन निवासी माधौपुर थाना पुवाया को 13 मई को गिरफ्तार कर मुकदमे में पाक्सो एक्ट की धारा में वृद्धि करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...