गिरडीह, जनवरी 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 13/2026 से जुड़ा हुआ है। लड़की के परिजनों द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में हरिला पंचायत के रतनपुर गांव निवासी सुभाष सिंह द्वारा गलत नियत से बहला फुसलाकर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था। आवेदन के आधार पर बेंगाबाद में आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान में जुटी पुलिस के सहयोग से परिजनों ने आरोपी के साथ नाबालिग को बरामद कर लिया। दोनों की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया जबकि नाबालिग को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.