नाबालिग लड़की को जबरन सिंदुर लगाने का आरोप, युवक फरार
कटिहार, अगस्त 14 -- सेमापुर, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को जबरन सिंदूर डालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मामले को लेकर बरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की पढ़ने के लिए कोचिंग जाने वाली थी। कोचिंग जाने से पहले वह अपनी सहेली को बुलाने के लिए उसके घर गई थी। इसी दौरान आरोपी उसकी सहेली के घर पहुंचा और नाबालिग लड़की के माथे पर जबरन सिंदूर डाल दिया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना बरारी थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों एवं आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.