नाबालिग लड़की को खिलाया जहर
गिरडीह, मई 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। 15 साल की एक नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी द्वारा मांग में सिंदूर भरने एवं उसके बाद जहर खिला देने का एक मामला प्रकाश में आया है। फिलवक्त जहर की वजह से नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ गयी है और उसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा संदिग्ध जहर का मामला होने की जानकारी नगर थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए दे दिया है। सोमवार दोपहर को नाबालिग लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से संबंधित है। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.