रांची, अप्रैल 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। आरोप विशाल कुमार पर लगा है। परिजनों ने पुंदाग ओपी में विशाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री चार अप्रैल को टेलर के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के क्रम में पता कि उनकी पुत्री से विशाल अक्सर फोन पर बातचीत करता था। पता चला कि उनकी पुत्री को आरोपी अक्सर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता था। आरोपी उनकी पुत्री को कुछ फोटो इंटरनेट पर लिंक करने की धमकी दे रहा था। इसी वजह से उनकी पुत्री घर से एक लाख रुपए लेकर उसे देने के लिए गई होगी और आरोपी उसे अगवा कर लिया होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.