रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- दिनेशपुर। नाबालिग के घर में घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव कंटोपा निवासी करन उनकी 11 वीं में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी से दोस्ती करने का दवाब बना रहा था। मना करने पर वह घर में घुस आया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस पर गांव के अन्य लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उन्होंने थाना पुलिस को आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...