प्रमुख संवाददाता, जुलाई 23 -- यूपी के प्रयागराज में गंगापार के मऊआइमा थाना क्षेत्र की गर्भवती किशोरी के गर्भपात के लिए जिला प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने चिकित्सकों की टीम गठित की है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का चार अप्रैल को अपहरण कर लिया गया था। बाद में बरामद किए जाने के उपरांत कराए गए चिकित्सकीय परीक्षण में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता की मां ने बेटी का गर्भपात कराने की अनुमति देने की मांग करते हुए गंगानगर जोन के डीसीपी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आवेदन जिलाधिकारी को अग्रसारित किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने गर्भ समापन से पूर्व महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी क...