पूर्णिया, जून 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के गेहूंवा गांव निवासी एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी मो. सालिक को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं अपहृता को भी खड़गपुर से सकुशल बरामद कर जलालगढ़ थाना लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग के अपहरण को लेकर पूर्व में जलालगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी और लड़की की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अपहरण मामले के आरोपी मो. सालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अपहृता को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों को जलालगढ़ थाना लाया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन...