रांची, नवम्बर 9 -- रांची। कांटाटोली की एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में धोनी राम नामक शख्स पर पीड़ित परिवार ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री 27 अक्तूबर को काम से निकली थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। पता चला कि धोनी राम उसे फुसला कर ले भागा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...