शामली, जनवरी 22 -- क्षेत्र के गांव के निवासी ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही युवक और उसके साथी ने 16 जनवरी की रात उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी को जबरदस्ती बहला फुसलाकर ले गया । आरोपियों ने घर से 48,000 रुपये नकद और कुछ जेवरात भी ले गए। पीड़ित पिता के अनुसार, युवक पहले से ही उनकी बेटी से जबरन शादी करने की जिद पर अड़ा था और समझाने पर धमकी देकर चला गया था। घटना के बाद परिवार ने लड़की की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 21 जनवरी को पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकेश और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...