सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की की मां उषा देवी ने थाने में आवेदन देकर चार नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर पुत्री को जबरन मोटरसाइकिल से ले जाने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, नाबालिग रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के राहुल कुमार गुप्ता, ऋषि कुमार, विवेक कुमार और राहुल कुमार चौधरी सहित कुछ अन्य लोगों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की बात कही गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता की मां ने आशंका जताई है कि उसकी पुत्री को गलत नीयत से ले जाया गया है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस ...