नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर, मई 24 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने में तीन साल पहले दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतौना गांव निवासी मो. मुस्लिम के पुत्र मो. जहीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गांव की ही एक किशोरी के अपहरण, उसके साथ गलत काम करने तथा पीड़िता को धमकी देने के आरोप में थाना में मामला दर्ज कराया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.