भागलपुर, फरवरी 25 -- कहलगांव थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव में मंगलवार की रात होने वाली एक नाबालिग लड़की की शादी प्रशासन की तत्परता से रुकवा दी गई। जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता को नाबालिग लड़की की शादी कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही एसडीओ ने तत्काल बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) निकहत आरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां शादी की तैयारी चल रही थी। जांच में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर विवाह तत्काल रोक दिया गया। इसके बाद नाबालिग लड़की की शादी कराने के प्रयास के आरोप में उसके माता-पिता के खिलाफ कहलगांव थाना में मामला दर्ज कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.