जहानाबाद, जुलाई 9 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को बरामद करने के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। जहानाबाद के एसपी कोटा किरण कुमार के पर्यवेक्षण में और एसडीपीओ - 2 घोसी कृति कमल के नेतृत्व में गठित टीम में डीएसपी मुख्यालय, ओकरी के थानाध्यक्ष , साइबर सेल और डीआईयू को टीम में शामिल किया गया है। निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी व अन्य उपलब्ध संसाधनों से तकनीकी अध्ययन कर अपहृत की बरामदगी के लिए तकनीकी व वैज्ञानिक ढंग से कार्रवाई करें। जिले, दूसरे जिलों के अलावे दूसरे राज्य में भी संभावित स्थानों पर छापेमारी करें और प्रतिदिन कारबाई से संबंधित रिपोर्ट निश्चित तौर पर शाम छह बजे तक उपलब्ध कराएं। ओकरी थाने में 19 जून 2026 को कांड...