हाजीपुर, मार्च 15 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के राजापाकर निवासी मो.नौशाद पिता मोहम्मद इलियास ने अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी के संबंध में राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मेरी बेटी आफरीन खातून उम्र 17 वर्ष 13 मार्च की सुबह 06 बजे तक अपने घर पर ही थी। लेकिन इसके बाद अचानक से कहीं गायब हो गई और अबतक अपने घर वापस नहीं आई है। हमने अपने स्तर से सभी रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी लोगों से पूछताछ और खोजबीन की,किंतु उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला। मुझे समीर नाम के व्यक्ति और कुछ अज्ञात लोगों पर शक है कि वे लोग मेरी बेटी को को बहला फुसला कर घर से ले गया है। आवेदन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जल्ट से जल्द बरामद करने की पुलिस प्रशासन से मांग की गई है। थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.