संवाददाता, अप्रैल 24 -- यूपी के उन्नाव में बारासगवर थानाक्षेत्र के बाराहरदो गांव में एक किशोरी की गला घोटकर हत्या और फिर सिर कुचलने का मामला सामने आया है। यह खुलासा परिजनों के सांप के डसने से मौत होने की सूचना पर गुरुवार को कराए गए पोस्टमार्टम में हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार बाराहरदो गांव की रहने वाली 15 वर्षीय सपना पुत्री मनोज पंडित देवकृष्ण इंटर कॉलेज सगवर में कक्षा 11 की छात्रा थी। बुधवार दोपहर वह घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो गांव के एक बंगले (झोपड़ी) में उसका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मामला संदिग्ध होने के बावजूद रात में मृतका के भाई ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी बहन की मौत सांप के डसने से हो गई है। यह भी पढ़ें- UP News Live: ए...