लातेहार, अप्रैल 24 -- बरवाडीह (लातेहार)। थाना क्षेत्र के गढ़वाटांड छठ घाट स्थित एक घर में परिजन के साथ किराए पर रहने वाली 15 वर्षीय काजल कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेंदी गांव के दूधमटिया में महुआ के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार, काजल बुधवार दोपहर करीब 12 बजे से घर से लापता थी। जब परिजन गुरुवार सुबह मकान मालिक के पास अपनी बेटी के बारे में पूछने पहुंचे, तो उन्होंने किसी भी जानकारी से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मकान मालिक ने उनका सारा सामान घर से बाहर फेंक दिया। यह भी पढ़ें- गले में दुपट्टा के फंदे से लटका मिला 18 वर्षीया युवती का शव इसी बीच परिजन जब मामले की शिकायत करने बरवाडीह थाना जा रहे थे, तो इस दौरान सुबह करीब 9 बजे काजल के मोबाइल से उसके पिता की बात हुई। का...