संवाददाता, अक्टूबर 8 -- यूपी के बुलंदशहर में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला चीती में एक किशोरी से बाइक सवार दो लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी को नहर में फेंक दिया। जिसको लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला चीती निवासी नरेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे पशुओं के लिए चारा डालने उठे ग्रामीण छोटू को अपर गंगनहर के पास से आवाज सुनाई दी। जहां पहुंचने पर उसने देखा कि एक किशोरी पेड़ की टहनी पकड़े हुए है। जिसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर काफी लोग पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलि...