रांची, मार्च 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के पतरागोंदा की रहने वाली 14 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया है। आरोप विवेक बिहां पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने विवेक के विरुद्ध गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री सात मार्च को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन में पता चला कि विवेक नामक युवक उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले भागा है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...