हैदराबाद, अगस्त 16 -- हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मंदिर के 66 वर्षीय प्रबंधक को मंदिर परिसर के भीतर एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 अगस्त को हुई थी। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रामचंद्रपुरम थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले ओडिशा के अंगुल जिले की एक त्वरित अदालत ने पिछले साल मई में एक लड़की से दुष्कर्म के मामले में 23 वर्षीय व्यक्ति को उम्रकैद...