हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 1 -- यूपी में एक नाबालिग बच्ची की प्रसव के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनभद्र जिला अस्पताल में बुधवार को प्रसव के दौरान दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत हो गई। वह घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। बीते अगस्त माह में रेप मामले का खुलासा होने पर पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। किशोरी की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बीते 12 अगस्त को गांव के एक युवक को किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसके बाद लड़की से रेप होने की जानकारी परिजनों को मिली। जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज करवाई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उधर, लड़की को मेडिकल क...