चतरा, जुलाई 1 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में चतरा जेल। बुधवार को प्रतापपुर थाना पुलिस थाना क्षेत्र के योगियारा गांव से एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के योगियारा गांव निवासी स्वर्गीय राजदेव भारती के पुत्र श्रीसंत भारती को गजवा टेटर बार से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। पीड़िता परिजनों के द्वारा 23 जून को एक आवेदन देकर प्रतापपुर थाना कांड संख्या 59/26 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई थी। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि योगियारा गांव से नाबालिग युवती को भगा कर ले जाने वाला आरोपी युवक थाना क...