चतरा, फरवरी 7 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर थाना पुलिस गुरुवार देर शाम को नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी जलालू मियां के पुत्र अरबाज को एक गांव की नाबालिग युवती को 22 जनवरी 26 को बहला फुसलाकर लेकर भाग गया था।इस मामले में परिजनों ने प्रतापपुर थाना में एक लिखित आवेदन देकर युवती को अपहरण करने का मामला दर्ज कराया गया था। प्रतापपुर थाना कांड संख्या 10/26 के तहत मामला दर्ज के बाद पुलिस युवक और युवती को खोजने का प्रयास में जुट गई और युवती के साथ आरोपी युवक को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और शनिवार को उसे मेडीकल चेक अप के बाद न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान...