उरई, दिसम्बर 27 -- कालपी। परिजनों को चकमा देकर घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े को आखिर पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों गुजरात जाने के रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। कोतवाली कालपी क्षेत्र के यमुना पट्टी निवासी नाबालिग युवक का काफी दिनों से अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लडकी से प्रेम प्रसंग था जिसकी भनक दोनों के परिजनों को भी थी। इतना ही नहीं युवक को उसके पिता ने कुछ माह पहले जमकर पीटा भी था जिसके चलते वह कुछ दिनों के लिए गुजरात भी चला गया था और कुछ दिनों पहले ही लौट कर आया था और शनिवार सुबह उसने फिर से परिजनों से गैरप्रान्त जाने की बात कही थी और निकल आया था। लेकिन इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की भी गायब हो गई थी और शक होने पर खोजबीन की तो पता चला कि वह किसी की बाईक में सवार होकर कालपी की तरफ निकल गयी है। जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.