सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर नेपाल की एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया। यह कार्रवाई एसपी अमित रंजन के निर्देश पर की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता ने एसपी को सूचना दी थी कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हेडक्वार्टर डीएसपी नजीव अनवर के नेतृत्व में नगर थाना, महिला थानेदार श्वेता स्वराज और एससी-एसटी थानेदार की संयुक्त टीम गठित की गई।इस अभियान में 'बचपन बचाओ' संस्था के स्थानीय कर्मी भी शामिल रहे। पुलिस टीम ने पहले एक व्यक्ति को भेजकर लड़की की मौजूदगी की पुष्टि कराई। पुष्टि होने के बाद पुलिस बल के साथ टीम ने मौके...