प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। कर्नलगंज निवासी नगमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कटरा बाजार में उसकी 'अम्बर चूड़ी महल' नाम से दुकान है। आरोप है कि उसका भाई मोहम्मद उमर उससे रंजिश रखता है। उमर ने अपने साथी एहतेशाम कुरैशी के साथ मिलकर उसके 15 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसके साथ भी गालीगलौज की। कर्नलगंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...