पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।शहर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को भगाने के आरोप में सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा निवासी राजा कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि नाबालिग के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर नाबालिक को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...