नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- केरल में बेकाबू लग्जरी कार से कुचलकर बुजुर्ग की मौत के मामले में एक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। केरल हाईकोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस ने जज को आरोपी बनाया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि जिस कार से हादसा हुआ वह जज के नाम पर पंजीकृत है। इसे उनका नाबालिग बेटा चला रहा था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। हादसा बीते रविवार तड़के दो से तीन बजे हुआ था। कंटेनर रोड पर बेहद तेजरफ्तार में जज की मर्सडीज ने चित्तूर निवासी जय बालकृष्णन की स्कूटी को टक्कर मार दी थी। 55 वर्षीय बालकृष्णन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया, लेकिन थाने से ही जमानत दे दी थी। पीड़ित परिवार के प्रदर्शन के बाद उसे दोबारा हिरासत में लेकर केस दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार न...