सुल्तानपुर, अप्रैल 23 -- भदैंया, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को 16 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे विकास यादव पुत्र राधेश्याम निवासी सराय सागर, जनपद प्रतापगढ़ बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता के अनुसार, जब इस घटना की जानकारी होने पर वह आरोपी के घर सूचना देने पहुंची तो वहां मौजूद उसके भाई लालू यादव ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि जो करना है कर लो, लड़की मेरे भाई के साथ ही रहेगी। साथ ही आरोप है कि शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पु...