उरई, मार्च 11 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने अपनी नाबालिग बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है घटना के कई दिन बाद भी बेटी का सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित के अनुसार 6 मार्च की रात युवक, जो दूर का रिश्तेदार है और घर पर आता था, नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है बेटी घर में रखे कुछ रुपये और जेवरात भी साथ ले गई है। पिता का कहना है कि काफी समय बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा न तो बेटी को बरामद किया गया है और न ही आरोपी को पकड़ा गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...