सिद्धार्थ, मई 23 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मोहाना थाना क्षेत्र एक गांव की महिला ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का अपहरण कर रेप की कोशिश की गई। बेटी को किसी ने थाने पहुंचा दिया था। बेटी के साथ हुई घटना के बाद भी थाना पर केस दर्ज नहीं हुआ। एसपी से केस दर्ज कराने की मांग की है। महिला का आरोप है कि वह घर के अंदर थी और बेटी बाहर बैठी थी। इस दौरान घर के बाहर कुंडी लगाकर बाइक सवार दो लोग बेटी को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा कर लेकर चले गए थे। उसके साथ छेड़खानी की और रेप की कोशिश की। यह भी पढ़ें- स्कूली छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास कुछ लोगों ने बेटी को अकेला देख कर थाना पर पहुंचा दिया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एसपी से केस दर्ज कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...