शामली, जनवरी 13 -- 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने में मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर पड़ोस के दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वे बाहर काम पर गए हुए थे। घटना 8/9 जनवरी की रात्रि करीब 2:30 बजे नाबालिग बेटी को पड़ोस का युवक अय्यार पुत्र शौकिन तथा ताऊ का लड़का मोल्वी पुत्र यासीन उर्फ कल्लू ने बहला-फुसलाकर घर से बाहर निकाला। आरोपियों ने लड़की को घर में रखकर नकदी और जेवरात लूटे तथा उसे बाइक पर बिठाकर ले गए। घटना के संबंध में पीड़ित पिता ने काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को तहरीर देकर दोनो युवको के विरुद्ध पोस्को एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...