हापुड़, जुलाई 20 -- हापुड़ संवाददाता। एसपी कार्यालय में एक महिला ने शिकायती पत्र देते हुए नाबालिग पुत्री का उसकी सहमति के बिना कथित रूप से बेचने व जबरन विवाह कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मेरठ जनपद के एक गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि वह मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर की निवासी है। उसके पहले पति का वर्ष 2018 में निधन हो गया था। पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर प्रताड़ना किया था। जिस पर उसने दूसरा विवाह किया था। पहले पति से उसके तीन और दूसरे पति से दो बच्चे हैं। 12 जुलाई को उसे जानकारी मिली कि उसकी बिना सहमति के कुछ लोगों ने बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति के साथ उसकी नाबालिग पुत्री को शादी कराने के लिए जबरन ले जा...