पीलीभीत, नवम्बर 30 -- पीलीभीत, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की सजगता से एक नाबालिग बालिका को बालिका वधू बनने से रोका गया। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह एवं मृदुला शर्मा मनोसामाजिक परामर्शदाता एवं थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह मय थाना जहानाबाद पुलिस के साथ पहुंचकर जानकारी हासिल की। पता चला कि बालिका का विवाह 30 नवंबर को थाना गजरौला क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति से होना प्रस्तावित था। बालिका के हाथों में मेहंदी लग चुकी थी और घर में शादी की तैयारी चल रही थी। टीम को देखते ही उपस्थित लोगों में खलबली मच गई। टीम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.