बांका, मार्च 19 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते मंगलवार को एक नाबालिग बालिका के अचानक लापता हो जाने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों में गहरा चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद बालिका के पिता ने थाना पहुंचकर बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित आवेदन दिया है और उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालिका घर से किसी काम के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब पिता सहित परिजन थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते ...