चम्पावत, अक्टूबर 7 -- चम्पावत। एसएसबी जवानों ने एक नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया। एसएसबी पंचम वाहिनी के कमांडेंट जसबीर सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एक महिला और नाबालिग बालिका से पूछताछ की। इस दौरान महिला ने खुद को बैतड़ी, नेपाल का बताया। उसने लड़की को भारत में काम करने के लिए ले जाने की बात कही। लेकिन महिला पास से भारतीय पहचान पत्र मिला। नाबालिग और महिला के बयानों में विरोधाभास होने पर एसएसबी ने नाबालिग की सुरक्षा को देखते हुए गड्डा चौकी प्रतिनिधि, नेपाल की काउंसलर ममता सिंह, आरक्षी गौरव व सुरेश नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...