वृंदावन, मई 5 -- धर्मनगरी वृंदावन की बेटियों से मथुरा में शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां घर से निकली दो नाबालिग सगी बहनों का अपहरण कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऑटो चालक समेत चारों अभियुक्तों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली के अद्धा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। दोनों बहनें एक मई को घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की लेकिन जब उनका सुराग नहीं लगा तो पिता ने उसी दिन वृंदावन कोतवाली में बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी उनकी तलाश कर ही रही थी कि अगले दिन दोनों बहनें किसी तरह बदहवास हालत में अपने घर पहुँचीं। घर लौटकर उन्होंने परिजनों को अपने साथ हुई दरिंदगी की जो कहान...