मुरादाबाद, नवम्बर 12 -- गांव में दुकान से सब्जी लेने गई बारह वर्षीय बच्ची को रात में अकेला देख दुकानदार ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर उसको बचाया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव रवाना में गांव का ही मनोज कुमार सब्जी की दुकान चलाता है, मंगलवार देर शाम गांव की ही एक बारह वर्षीय बच्ची सब्जी लेने आई, जब वह दुकान पर आई, आसपास अंधेरा था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को दुकान के अन्दर खींच लिया। बच्ची ने शोर मचा दिया शोर सुन कर आसपास के ग्रामीण आ गये, किसी तरह से बच्ची को छुड़ाया। बच्ची ने घर पहुंच कर सारी बात बताई। परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच कर मामले की शिकायत की लेकिन आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़िता व उसके परिवार पर ही हमला बोल दिया। पी...