मेरठ, अप्रैल 13 -- मोहल्ला कमरा नवाबान में रविवार सुबह अपने पिता के पास दुकान पर जा रही दो बच्चियों के अपहरण का प्रयास किया गया। एक युवक उन्हें 20-20 रुपये देकर अपने साथ ले जाने लगा। शक होने पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बच्चियों के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी सलीम ने बताया कि कालंद चुंगी पर उसकी फूलों की दुकान है। रविवार सुबह उसकी दो बेटियां सुहाना और जोया दुकान पर आ रही थीं। इस दौरान रास्ते में इस्तियाक की फैक्ट्री के सामने एक युवक ने दोनों को रोक लिया और उन्हें 20-20 रुपये देकर अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। इस दौरान बड़ी बेटी सुहाना किसी तरह वहां से भागकर उसके पास पहुंच गई, जबकि दूसरी बेटी ने शोर मच...