बरेली, अप्रैल 5 -- अलीगंज। क्षेत्र के गांव राजपुर कला का 24 वर्षीय सुनील शनिवार को अलीगंज में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा था। पुलिस ने किसी तरह समझाकर डेढ़ घंटे के बाद नीचे उतारा। बताते हैं कि शनिवार शाम करीब पांच बजे युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जोर से जोर से चिल्लाने लगा। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वह रिश्ते की नाबालिग भतीजी से शादी कराने की जिद कर रहा था। वह पिछले साल अक्तूबर में किशोरी को अपने साथ गुजरात के जामनगर लेकर चला गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक महीने बाद दोनों को पकड़कर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, जबकि युवक को जेल भेज दिया था। युवक करीब डेढ़ माह बाद जेल से छुटकर आया था। इसी बीच परिजन ने किशोरी की शादी तय कर दी। इसकी भन...