भागलपुर, अप्रैल 29 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र की एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज करा अपनी नाबालिग पुत्री को सहेली के सहयोग से सहेली के भाई द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री 24 अप्रैल को स्कूल से जाने के लिए सबेरे घर से निकली थी। शाम तक जब वापस नहीं लौटी तो हमने काफी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। इस बीच 26 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर दोनों शादी के जोड़े में दिखे। जबकि आरोपी युवक की बहन मेरी बेटी की सहेली है। अतः यही दोनों मेरी बेटी को बहला फुसलाकर कही ले भागा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...