प्रयागराज, जून 24 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। फाफामऊ के बेला कछार में नाबालिग लड़की पर हमले के मामले का 48 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि लड़की पर किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला नहीं किया था, बल्कि उसके परिचित युवक के तमंचे से चली गोली उसके पैर में लगी थी। घटना के बाद आरोपी ने लड़की पर दबाव बनाकर झूठी कहानी बनवाई थी। पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी मोहम्मद अरबाज उर्फ डैनी और उसके साथी सुहेल अहमद को मलाक हरहर रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि 22 जून की शाम बेला कछार में 17 वर्षीय किशोरी घायलावस्था में मिली थी। प्रारंभिक सूचना में अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने की...