काशीपुर, अप्रैल 10 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। चार दिन पहले दुकान पर शराब पीने से मना करने पर नाबालिग पर धारदार पेपर कटिंग ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते 6 अप्रैल की रात सुभाष चौक स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकान पर शराब पीने से मना करने पर ग्राम हमीरावाला निवासी गौरव कुमार पुत्र जय सिंह उग्र हो गया और दुकानदार के नाबालिग भतीजे पर पेपर कटिंग ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पेट, कमर व जांघ पर गहरे घाव आए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.