शिवपुरी, जून 5 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र के चंदावनी गांव में एकतरफा प्यार की सनक ने एक नाबालिग की जिंदगी को मौत के मुहाने पर पहुंचा दिया।आरोप है कि 22 साल के लड़के ने घर में घुसकर पहले 17 साल की नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर छत से लटका दिया। वारदात का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से नाराज परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी, कड़ी सजा और आर्थिक सहायता की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके पिता को राउंडअप कर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि शुक्रवार नाबालिग के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।नाबालिग घर में अकेली थी।इश बीच धर्मेंद्र उसके घर पहुंच गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दि...