बागपत, जनवरी 7 -- बड़ौत। नगर की अर्जुनपुरम कालोनी के रहने वाले जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वह शाम के समय नगर के जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में घूमने जा रहा था। इस दौरान दो बदमाश उसके पास आए उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...