नैनीताल, अक्टूबर 4 -- नैनीताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 14 साल 10 महीने की किशोरी ने शुक्रवार सुबह बीडी पांडे जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। किशोरी एक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। पीड़िता के बच्ची को जन्म देने की जानकारी मिलने पर आरोपी भी अस्पताल पहुंच गया और मिठाई बांटने लगा। इधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। जांच में डॉक्टरों को पता चला कि किशोरी गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच किशोरी ने सामान्य प्रसव से बच्ची को जन्म दिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अल्मोड़ा ज...