बस्ती, जून 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग थाने की टीम ने छावनी क्षेत्र से करीब दो वर्ष पूर्व गुमशुदा हुई लड़की को सकुशल खोज निकाला। पुलिस कार्यालय के अनुसार इस संबंध में 2024 में छावनी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के चार माह बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं लगा तो इस मुकदमे की विवेचना को थाना एएचटीयू थाने को स्थानांतरित किया गया। विवेचना के क्रम में टीम ने करीब दो वर्ष बाद लोकेशन ट्रेस कर लड़की को नई दिल्ली से सकुशल खोज निकाला। बताते हैं कि जब वह गुमशुदा हुई थी तो नाबालिग थी। जब बालिग हुई तो शादी कर ली। यह भी पढ़ें- Biharsharif News चार साल बाद दो पुत्रों संग वापस लौटी प्रेमिका उसके बाद ससुराल में रहने लगी और उसे पुलिस खोज लाई। सर्च करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक एएचटी ओमप्रकाश गौतम व एसआई धनंजय य...