सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी आनंद कुमार के निर्देश पर पुनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में होने जा रहे बाल विवाह को प्रशासन ने समय रहते रोक दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी की तैयारी पर रोक लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनौरा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग बालक की शादी मधुबनी जिले की एक नाबालिग बालिका से एक मार्च को सीतामढ़ी में संपन्न कराए जाने की तैयारी थी। बाल विवाह की गोपनीय सूचना मिलते ही सदर एसडीओ आनंद कुमार ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद महिला एवं बाल विकास निगम, चाइल्ड हेल्पलाइन, पुनौरा थाना पुलिस और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की संयुक्त टीम संबंधित गांव पहुंची। टीम ने अभिभावकों को कानून की जानकारी देते हुए बाल वि...