नोएडा, अगस्त 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-52 स्थित मेट्रो स्टेशन पर बुधवार सुबह मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर एक नाबालिग छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। आपसी विवाद के चलते करीब छह वर्षों से उसके माता-पिता अलग रह रहे थे। छात्र अपने पिता के साथ रह रहा था। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे सेक्टर-52 स्थित मेट्रो स्टेशन के स्टाफ ने सूचना दी कि एक किशोर ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास से एक बैग और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मां रूबी शर्मा ने मृतक की पहचान अपने 16 वर्षीय पुत्र अमृत शर्मा के रूप में की।...