हापुड़, फरवरी 6 -- अपने खेत में गन्ने की छिलाई करने जा रही बारहवीं की नाबालिग छात्रा से रास्ते में खड़े गांव के ही सिरफिरे युवक ने बदसुलूकी करते हुए जबरन हाथ पकडक़र गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास कर दिया, जिसका पता लगने पर छात्रा के भाई ने आरोपी पर बलकटी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह इंटर में पढऩे वाली नाबालिग छात्रा से बदसुलूकी होने की घटना से दो पक्षों के बीच भारी तनाव व्याप्त हो गया। उक्त छात्रा खेत में गन्ना की छिलाई करने जा रही थी। सुनसान जंगल के बीच रास्ते में घात लगाकर खड़े गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने पूर्व प्रधान के गन्ने के खेत के पास उसे जबरन रोक लिया। जो बदसुलूकी करते हुए बुरी मंशा से हाथ पकडक़र छात्रा को गन्ने के खेत के अंदर खींचने लगा। हौंसला दिखाते हुए छात्रा ने डटकर वि...